महुआ के रामपुर डीहवारणी स्थान पर नव दुर्गे यज्ञ की कलशयात्रा के साथ भक्ति चढ़ी परवान पर
1 min read
महुआ के रामपुर डीहवारणी स्थान पर नव दुर्गे यज्ञ की कलशयात्रा के साथ भक्ति चढ़ी परवान पर
महुआ रेणु सिंह
महुआ के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर डीहवारणी स्थान पर नव दुर्गे यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस यात्रा को लेकर महिलाओं में भक्ति परवान पर रही। उन्होंने माथे पर गंगा जल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण कर लोगों को शांति, सद्भाव, एकता, सहिष्णुता, अपनत्व का संदेश दिया।
महिला श्रद्धालु यज्ञ स्थल से कलश लेकर भक्ति में लीन होकर देवी देवताओं के जयघोष करते हुए रामपुर चौक से लक्ष्मीपुर, शाहपुर कचूमर, जगदीशपुर चौक, केदार चौक होते हुए मोहजमा पहुंचे। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को मंत्रोचार के बीच कलश में भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु जयघोष करते हुए चकोली, कटहर चौक होकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां विधि विधान के साथ कलश को स्थापित किया गया। जय माता दी बाबा के निर्देशन में निकली इस कलशयात्रा को लेकर भक्ति परवान पर रही और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लोग जगह-जगह जमे रहे। कलशयात्रियों के साथ में नागेश्वर राय, पैक्स अध्यक्ष मुनैना देवी, रामनरेश राय, मुखिया सरबती देवी, उमेश राम, उपप्रमुख दयानंद राय, पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी, पूर्व पंसस हरेंद्र राय, मो मुमताज आलम, मोहम्मद आज मुद्दीन पुनीत लाल चौरसिया, कमल राय, जयराम सिंह, प्रमोद राय आदि भी आगे आगे चल रहे थे। इस कलशयात्रा में 1001 महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। बताया गया कि यहां 9 दिनों तक नवदुर्गा यज्ञ विधि विधान के साथ की जाएगी। श्रद्धालु के लिए विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां भी बनाई गई है।
