March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वासंती नवरात्र के साथ लोगों में भक्ति चढी परवान/रिपोर्ट:रेणु सिंह

वासंती नवरात्र के साथ लोगों में भक्ति चढी परवान
लोगों में भक्ति चढ़ी परवान, जगह-जगह किए जा रहे दुर्गा पाठ कि वेद मंत्रों से गूंज रहा इलाका, इसी के साथ लोगों ने मनाया भारतीय हिंदू नववर्ष
महुआ, रेणु सिंह
कलश स्थापना के साथ बुधवार को वासंती नवरात्र शुरू हुआ। इसी के साथ देवी सप्तशती का पाठ चारों ओर गूंजने लगा है। जिससे इलाका भक्ति में सराबोर हो चला है। इधर लोगों ने भारतीय हिंदी नववर्ष भी मनाया। हिंदी नववर्ष की खुशी में घरों पर दीए जलाएं और खुशी का इजहार किया।
महुआ के कन्हौली मैदान में नव दुर्गा पूजन को लेकर कलश स्थापना की गई और देवी सप्तशती का पाठ शुरू किया गया। यहां पर कई जोड़े यजमान देवी दुर्गा के पाठ में लगे हैं और रूपं देही यशो देही के मंत्र से बाजार गूंज रहा है। यहां पर माता दुर्गा का भव्य मूर्ति का भी अंतिम रूप देने में शिल्पकार जुटे हैं। आचार्य द्वारा विधि विधान के साथ देवी सप्तशती के पाठ कराए जा रहे हैं। ताकि इलाका में शांति, सद्भाव, अपनत्व, भाईचारा कायम रहे और धन, वैभव, रूप, यश की बढ़ोतरी हो। हरपुर ओस्ती चौक स्थित देवी स्थान पर कलश स्थापना के साथ दुर्गा पाठ शुरू हुआ। उधर अन्य देवी स्थलों पर भी कलश स्थापना के साथ देवी सप्तशती के पाठ किए जा रहे हैं। नवरात्र शुरू होने के साथ ही यहां लोगों ने सात्विक भोजन करना शुरू कर दिया है।
दूसरी ओर हिंदी नववर्ष विक्रम संवत 2080 पर लोगो में घरों पर खुशी के दीए जलाए। हिंदी नव वर्ष पर जगह-जगह पूजा पाठ का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में तो हिंदी नववर्ष को लेकर पूजन करने के लिए लोगों की भीड़ होती रही। यहां पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। हिंदी नववर्ष पर लोगों ने शाम होते ही अपने घरों पर दीए जलाकर खुशी का इजहार किया। इस कारण यहां दिवाली का नजारा दिखा। हिंदी नववर्ष पर महुआ में युवकों द्वारा सामूहिक पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.