April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चौहरमल जयंती समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति

चौहरमल जयंती समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के माधौल में शनिवार को बाबा वीर चौहरमल की जयंती समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। इस बीच में मधौल पहुंचकर वीर चौहरमल की पूजा अर्चना कर आज के युवाओं से उनके व्यक्तित्व से सीख लेने की नसीहत दी।
महुआ के मधौल में वीर चौहरमल जयंती समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया था। यहां कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस शुक्रवार की अपराहन 5:30 बजे पहुंचे। उन्हें पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी होगी। कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए और जोरदार स्वागत किया। यहां पूजा समिति के द्वारा उन्हें अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इधर महुआ आने के दौरान केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कन्हौली पाता में राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। वहीं महुआ गांधी स्मारक पर सुमित सहगल के नेतृत्व में मंत्री का शानदार स्वागत किया गया। केन्द्रीय मंत्री के साथ काफी संख्या में उनके कार्यकर्ता भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.