April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चिराग से हाथ मिलाने के लिए भी हुई बेताब

चिराग से हाथ मिलाने के लिए भी हुई बेताब
वीर चौहरमल जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महुआ पहुंचे थे चिराग, बेकाबू भीड़ को शांत करने में लोगों को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
महुआ, रेणु सिंह
महुआ के जहांगीरपुर सलखनी पंचायत अंतर्गत मिल्की चकस्या में पहुंचे लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान से हाथ मिलाने के लिए युवा वर्ग बेताब हो गए। उसे काबू करने के लिए स्थानीय प्रबुद्ध लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चिराग पासवान यहां शुक्रवार की रात वीर चौहरमल जयंती समारोह के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे थे।
उक्त गांव में बाबा वीर चौहरमल जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। जहां पर काफी संख्या में युवा वर्ग अपने नेता चिराग पासवान को देखने के लिए जमे हुए थे। रात होने के बावजूद जैसे ही चिराग पासवान का काफिला गांव पहुंचा। युवाओं ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस बीच जब वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उनसे हाथ मिलाने के लिए युवा वर्ग इतने उत्साहित हो गए कि भीड़ बेकाबू हो गई। उसे शांत करने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। यहां चिराग पासवान को एक क्षण देखने के लिए युवा और महिलाएं काफी उत्साहित थे। यहां पर चिराग पासवान ने बाबा वीर चौहरमल की पूजा कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से अच्छे राह पर चलने की।
लोकसभा और विधानसभा में सभी सीटों पर लड़ने की तैयारी:
महुआ में राजनीतिक चर्चा करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह चुनाव में पूरे दमखम से उतरेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में गठबंधन पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी हाजीपुर को अपनी मां की तरह पूजे है। जिसका वे हमेशा ख्याल रखेते हुए यहां की जनता के लिए अपना कर्म करते रहेंगे। साथ में अवधेश कुमार सिंह, श्रीकांत पासवान, मदन पासवान, राजकुमार पासवान, अजय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.