April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली भव्य शोभायात्रा

मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली भव्य शोभायात्रा
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के पानापुर बिशनपुरा स्थित नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर परिषद से निकलकर सुंदरनगर पहुंची जहां पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को भरा गया।
यहां से श्रद्धालु पुनः पनापुर होते हुए बिशनपुरा मंदिर पहुंचे। जहां कलश को स्थापित किया गया। कलश यात्रा को लेकर भक्ति परवान पर रही। महिलाएं तो झूमते चल रही थी। राधे कृष्ण मंदिर के पुजारी हरे कृष्णा हरे कृष्णा रामा रामा गीत गाते हुए चल रहे थे। उनके साथ अन्य श्रद्धालु भी नाचते गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बहुत ही सुंदर दृश्य था। इस मनोरम दृष्य देखने के लिए योग सड़क किनारे खड़े थे। इस कलश यात्रा में आचार्य पप्पू झा के अलावा प्रदीप सिंह, विजय, तपेश्वर सिंह, रविंद्र सिंह, देवंती देवी, धर्मशाला देवी, कन्याकुमारी, पूनम देवी, विमल राय आदि सक्रिय रूप से लगे थे।खुरखुर साह मुख्य यजमान बने हैं। लोगों में भक्ति परवान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.