April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस महुआपहुंचे,हुआ भव्य स्वागत

 

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस महुआ पहुंचे हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

वैशाली:महुआ के मधौल में बाबा वीर चौहरमल जयंती समारोह में शनिवार की देर शाम केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए बाबा चौहरमल मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बाबा वीर चौहरमल, राजा शैलेश के साथ स्व रामविलास पासवान, पासवान जाति के गौरव हुए। बाबा वीर चौहरमल क्रांतिकारी और वीर पुरुष थे। आज उनकी पूजा बिहार के साथ पूरे देश में होती है। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार के मंत्री बाद में पहले आप के परिवार का सदस्य हूं। स्व रामविलास पासवान की पहचान हाजीपुर से और हाजीपुर की पहचान स्व रामविलास पासवान से रही है। स्व रामविलास पासवान के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए संकल्पित है। भरोसा दिया कि अपने सफेद कमीज पर दाग नहीं लगने देंगे। महुआ में महुआ,भगवान, समस्तीपुर रेल लाइन की स्वीकृति दिलवाई है। साथ ही हाजीपुर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी दिया है। वही दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा ने कहा कि जिस प्रकार स्व रामविलास पासवान हाजीपुर के विकास के लिए संकल्पित थे उसी तरह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए संकल्पित है। आज उसी कड़ी में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान, फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने की दिशा में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। जिसमे हजारों युवाओं को रोजगार से जोड़ने की संभावना है। साथ ही महुआ वासियों से अपील किया की 11 अप्रैल को हाजीपुर बीएसएनएल भवन में फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन में भाग ले। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित सेना के महुआ प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान ने किया जबकि संचालन रालोजपा के महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने किया। मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,रालोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,युवा रालोजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा संजू चंद्रा,दलित सेना जिला अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान,राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,प्रदेश सचिव जयप्रकाश गुप्ता नकुल,राजेश कुमार सिंह,युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव,प्रदेश महासचिव रंजीत पासवान,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पासवान,युवा नेता मिंटू यादव,छात्र जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार,छात्र महुआ प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान,डॉ सुरेंद्र पासवान,अधिवक्ता अमर कुमार गुड्डू,छोटे पासवान,मो इस्माइल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.