वीर पशुपतिनाथ अवार्ड से सम्मानित हुए पुलिस अंचल निरीक्षक मनोज
वीर पशुपतिनाथ अवार्ड से सम्मानित हुए पुलिस अंचल निरीक्षक मनोज
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अनुमंडल के बलिगांव में शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में वीर पशुपतिनाथ अवार्ड से महुआ के अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान तिरहूत रेंज मुजफ्फरपुर के आईजी के द्वारा दिया गया। यह सम्मान उन्हें कार्यकुशलता को लेकर दिया गया है। जिससे महुआ वासियों में खुशी व्याप्त है।
यहां पर 4 जिले के पुलिस कर्मियों को उनके कार्य क्षेत्र में अच्छे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें महुआ के पुलिस अंचल निरीक्षक मनोज कुमार सिंह प्रमुख हैं।
महुआ इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के सम्मानित होने पर क्षेत्र के बुद्धिजीवी, समाजसेवी व्यवसाई, आम जनों ने दिया बधाई दी है। महुआ के लोगों ने बताया कि मनोज कुमार सिंह काफी मिलनसार, मृदुभाषी और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। वह हर लोगों के साथ प्रेम और स्नेह रखते हैं। वही इस सम्मान से तिसीऔता थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार, भगवानपुर के थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस, उपस्कर शाखा हाजीपुर के प्रभारी नवीन कुमार तथा गंगाब्रिज थाना के सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार को भी मेढल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सम्मान कार्यक्रम में तिरहूत रेंज के आईजी के अलावा डीएम यशपाल मीना, निवर्तमान एसपी मनीष के अलावा कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
