भगा ले गया एक बच्चे की मां को और अब रखने से कर रहा इनकार
भगा ले गया एक बच्चे की मां को और अब रखने से कर रहा इनकार
दो माह की गर्भवती युवती जाए तो कहां जाए, एसपी से लेकर विभिन्न पदाधिकारियों को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,
मामला महुआ थाना के ताजपुर बुजुर्ग गांव की
महुआ। रेणु सिंह
एक बच्चे की मां को युवक भगा ले गया और गर्भवती होने के बाद उसे रखने से इंकार कर रहा है। इतना ही नहीं युवती के साथ मारपीट कर प्रताड़ित भी की जा रही है। जिसको लेकर युवती कि भाई ने एसपी से लेकर विभिन्न पदाधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। यह वाक्या महुआ थाना के ताजपुर बुजुर्ग गांव की है।
उक्त गांव निवासी अशोक महतो के पुत्र राजू कुमार ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में लिखा है कि उसने अपनी बहन प्रीति की शादी महुआ मुकुंदपुर में मुकेश महतो के साथ 3 वर्ष पूर्व की थी। जिससे उसे एक बच्चा भी पैदा हुआ। प्रीति के पति मुकेश महतो पियक्कड़ था और उसे मारपीट कर खाना पानी नहीं देता था। जिससे उसकी बहन ससुराल वालों से छोरा-बाड़ी हो गई थी। इसी बीच बगलगीर सुनील महतो के पुत्र रवि शंकर कुमार महतो ने प्रीति पर डोरा डालना शुरू कर दिया। इस बीच उसने प्रीति को शादी का झांसा में लेकर उससे गलत संबंध बनाना शुरू कर दिया। जिससे प्रीति गर्भवती रह गई और रविशंकर उसे बहला-फुसलाकर पुना ले गया। जहां रजामंदी कर उसने मंदिर में शादी कर ली। आवेदन में बताया गया कि 2 महीने की गर्भवती प्रीति को लेकर रवि शंकर महतो घर आया जहां उसके घर वाले दहेज में एक लाख रुपए मांग को लेकर प्रीति के साथ मारपीट की और उसके 70 हजार के गहने छीनकर घर से निकाल दिया। प्रीति के ससुराल युवती प्रीति ने घटना की सूचना थाने को दी। इधर पुलिस प्रीति को लेकर उसके ससुराल पहुंचा और जवाब देकर रखवाया। प्रीति के भाई राजू का कहना है कि अब उसके ससुराल वाले बहन को घर में मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं और किसी से मिलने नहीं देते। वह प्रीति को गर्भपात कराने के लिए दवाब दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि प्रीति के ससुराल वाले उसकी गर्भपात करा कर हत्या भी कर सकते हैं। प्रीति के साथ कहीं अनहोनी ना हो जाए। इसके लिए मायके वाले भयभीत हैं। आवेदन मिलने के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रिय हो गई है।
