फूलन जनता पार्टी ने अपराधी घटना के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी।
फूलन जनता पार्टी ने अपराधी घटना के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !हाजीपुर ! जिले में बढ़ रहे अपराधिक घटनाएं ,हत्याएं एवं दलितों पर अत्याचार के खिलाफ जिला कार्यालय में फूलन जनता पार्टी की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम लगन सिंह ने की। बैठक में पार्टी के मुख्य सलाहकार एवं बिहार संगठन प्रभारी राजीव कुमार वर्मा उपस्थित होकर कहा कि जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में दलित महिलाओं पर लाठीचार्ज एवं जेल भेजने की कार्य किया गया है,
साथ ही साथ बलीगांव थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना की पार्टी निंदा प्रस्ताव पास करती है तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। बताते चलें कि जिले के पातेपुर थाना मुख्यालय पर दलित महिलाओं के साथ लाठीचार्ज की गई तथा उसे जेल भेजा गया ,साथ ही साथ बलीगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ पांच दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार जैसे घिनौना अपराध किया।घटना की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि प्रशासन सही तरीके से काम नहीं करेगी तो पार्टी धरना, प्रदर्शन का रास्ता अपनाएगी। बैठक में महिला प्रकोष्ठ राज्य प्रभारी मुन्नी देवी के अलावे सुधा कुमारी, मानती देवी ,संजय यादव अरविंद सहनी सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे ।
