April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में सादगी और भाई चारे के साथ मनाया गया बकरीद पर्व

महुआ में सादगी और भाई चारे के साथ मनाया गया बकरीद पर्व

रिपोर्ट नसीम रब्बानी/आदिल शाहपुरी

महुआ (वैशाली) नगर परिषद महुआ मैं शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया गया। नगर के विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। महुआ के तेगी मस्जिद वार्ड 23 ,शाही मस्जिद, मदीना मस्जिद हिदायतपुर,चक मुजाहिद मस्जिद ,चक्का जी निजाम मस्जिद ,डोगरा मस्जिद सहित विभिन्न ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और उसके बाद अपने-अपने घर जाकर जानवरों की कुर्बानी की। नमाज के बाद किया गया सामूहिक दुआ का आयोजन और देश में अमन चैन की मांगी गई दुआ।इस दौरान पूरे प्रखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सभी समुदाय और धर्म के लोग ,जनप्रतिनिधि ईदगाह और मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को बकरीद की मुबारकबाद दी। मस्जिद और ईदगाह में दिखा गंगा जमुनी तहजीब सा नजारा।रिमझिम बारिश मे भी लोगों के उल्लास कम नहीं हुए। सुबह सवेरे रिमझिम बारिश में बच्चे ,बूढ़े ,जवान सभी लोग नए कपड़े पहनकर ,इत्र, खुशबू और सुरमा लगा कर सुबह सवेरे मस्जिद और ईदगाह में पहुंचने लगे। तेगी मस्जिद महुआ में सुबह 6:45 में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। ईद उल अजहा की नमाज के बाद इमाम ने तेगी मस्जिद महुआ में दुआ की या अल्लाह, तेरी रजा के लिए अपने बेटे इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी देने वाले हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की इबादत के सदके मुल्क को महफूज अता फरमा, मुल्क में रहने वाले को आपस में भाईचारा और मोहब्बत अमन अता फरमा। इमाम के दुआ पर नमाज में शामिल सैंकड़ो नमाजियों ने आमीन कहा। कुर्बानी पर्व पूरे महुआ में अकीदत, हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया। समाजसेवी व शिक्षक मोहम्मद दिलशेर ने कहा की कुर्बानी अल्लाह (ईश्वर) के प्रति सच्ची भक्ति ,विश्वास ,प्रेम और आज्ञाकारी बन्दे (शिष्य) होने की भावना का प्रतीक है। मौलाना अब्दुल अली, मौलाना मोहम्मद आसिफ ,अब्दुल्लाह इमामी, मास्टर मो आशिक, मास्टर मोहम्मद सिराज, मास्टर मोहम्मद शोएब, मोहम्मद शफी मोहम्मद निसार,मोहम्मद शकील मोहम्मद सलीम, मोहम्मद सद्दाम, शायर हसरत बरकाती, मो रासिद सहित सैकड़ों लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की और अपने घर पर कुर्बानी करके हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.