May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज महिला क्लब ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि 

जन सुराज महिला क्लब ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

वैशाली ! महुआ ,जन सुराज के बैनर तले संचालित महिला क्लब समसपुरा, महुआ ,वैशाली के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इस मौके पर महात्मा गांधी के बताए हुए आदर्श पर प्रतिज्ञा ली गई ।साथ ही साथ सदस्यों नेउनके सात् प्रतिज्ञा को पढ़कर प्रतिज्ञा ली।ये प्रतिज्ञा थे सिद्धांत के बिना राजनीति ,परिश्रम के बिना धन ,नैतिकता के बिना वाणिज्य , चरित्र के बिना ज्ञान ,अंतरात्मा के बिना आनंद ,मानवता के बिना विज्ञान, त्याग के बिना पूजा , जिसे सदस्यों ने अपने जीवन में उतरनेे का संकल्प लिया इस अवसर पर अध्यक्ष स्वाति सलोनी, सचिव अन्शु प्रिया, कोषाध्यक्ष रश्मि प्रिया ,मीडिया प्रभारी सैनी कुमारी, उपाध्यक्ष सरिता देवी के साथ साथ रेखा देवी ,गणिता देवी, पिंकी देवी, सोनी कुमारी,रीना देवी ,उर्मिला देवी, शर्मिला देवी सहित्अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.