March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी हुए चयनित।

विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी हुए चयनित।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली.
गरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में चयन प्रक्रिया के दूसरे दिन कबड्डी खो-खो एवं शांट फुट में प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है।आप सबों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। विद्यालय के खेल प्रभारी उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन लगभग 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में शारीरिक शिक्षक हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव एवं मथुरा प्रसाद एवं कलीम आरफी का अहम योगदान रहा । इस सहयोग के लिए मैं इन्हें बधाई देता हूं। इन्होंने खेल तकनीक से बच्चों को अवगत कराया। शांट फुट अंडर- 17 बालक वर्ग में संतोष कुमार एवं अंडर-19 में अंकित कुमार का चयन किया गया। वहीं बालिका वर्ग अंडर- 17 में नीलु कुमारी अंडर-19 में जुली कुमारी , अंडर 14 में सीमा कुमारी, लंबी कूद बालक वर्ग में अंडर-19 सूरज कुमार, अंडर 17 सुंदरम कुमार, बालिका वर्ग में अंडर 14 सीमा कुमारी ,अंडर 17 नीलू कुमारी, अंडर-19 जुली कुमारी ,ऊंची कूद अंडर 14 सीमा कुमारी ,अंडर 17 जुली कुमारी, चक्का फेक अंडर 14 में लक्ष्मी राय ,अंडर 17 तबस्सुम प्रवीण, बालक वर्ग में अंडर 17 सुंदरम कुमार, अंडर-19 अंकित कुमार,अंडर- 17 बालिका वर्ग खो-खो में आयुषी कुमारी ,खुशबू कुमारी ,कविता, नरगिस, रोशनी, वर्षा ,संध्या ,प्रिया ,काजल ,तुलसी ,जूली, अंशु एवं राखी का चयन किया गया। कबड्डी बालिका वर्ग अंडर-17 में जूही कुमारी, प्रीति, आरती चंचल निशि शगुन अंजलि आरती ,संजना ,मधुमिता, सलोनी, खुशबू, नूतन एवं प्रियंका चयनित किए गए। वही कबड्डी अंडर -17 बालक वर्ग में राहुल कुमार, वसंत कुमार ,आकाश कुमार ,रोशन कुमार ,राजीव कुमार ,अभिषेक कुमार ,अंशुमन, सूरज कुमार, प्रिंस कुमार, गोलू कुमार, आयुष कुमार ,आदित्य कुमार तथा विशाल कुमार चयनित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.