मुशायरा गंगा जमुनी तहजीब का बहुत बड़ा स्टेज होता है / डॉक्टर मुकेश रौशन
मुशायरा हिंदी उर्दू भाषा की जीती जागती तस्वीर होती है / डाक्टर आसमां परवीन
28 अक्तूबर 2023 को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा ऐतिहासिक होगा / नवीन भारती
रिपोर्ट : नसीम रब्बानी/आदिल शाहपुरी
वैशाली आगामी 28 अक्टूबर 2023 को ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन महुआ की धरती पर होने जा रहा है इस विषय पर एक प्रोग्राम में सूत्रों के प्रश्न के उत्तर में महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन ने कहा कि कोई भी मुशायरा देश की गंगा जमुना तहजीब का बहुत बड़ा स्टेज होता है जिस स्टेज से कवि एवं शायर अपनी पंक्ति में प्यार और मोहब्बत का संदेश देता है इसी क्रम में जदयू के महुआ पूर्व प्रत्याशी एवं जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉक्टर आसमा परवीन ने कहा कि मुशायरा में दो भाषाओं का बहुत बड़ा संगम होता है एक बड़ी बहन हिंदी एवं छोटी बहन उर्दू की जहां इन दोनों दोनों भाषाओं की जीती जागती तस्वीर मुशायरा में देखने को मिलता है तथा मंच से महिला एवं पुरुष दोनों मिलकर इस भाषा में प्यार का अनोखा संदेश देते हैं मैं पूरी विश्वास के साथ करती हूं कि महुआ की धरती पर होने वाला यह मुशायरा ऐतिहासिक मुशायरा होगा तथा महुआ नगर पार्षद के अध्यक्ष श्री नवीन भारती ने कहा कि महुआ की धरती पर पहली बार ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है जहां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं शायर आ रहे हैं मैं अपने महुआ नगर वासी से अपील करते हैं कि इस कवि सम्मेलन एवं मुशायरा को ऐतिहासिक बनाएं और आपसी भाईचारे का संदेश भी दे मैं बधाई देता हूं पूर्व वार्ड पार्षद हाफिज तौकीर सैफी एवं उनके बड़े भाई तस्कील कैफ़ी साहब को जिन्होंने समाज में आपसी भाईचारे का संदेश दिलवाने के लिए मुशायरा का आयोजन किया तथा राजद पार्टी के जिला वैशाली अल्पसंख्यक महासचिव एवं महुआ पार्टी प्रभारी सरफराज एजाज ने कहा कि इस मुशायरा में राष्ट्रीय प्रसिद्ध कवि माजिद देवबंदी , जौहर कानपुरी, शबाना अदीब कानपुर, नाजिम कादरी , बशर रहीमी, मजहर वस्तवी, आदिल शाहपुरी , नुजहत अतीक गोरखपुर, विभा शुक्ल वाराणसी , पापुलर मेरठी , सुनील कुमार तंग सिवान, आदिल रशीद नई दिल्ली , कामरान गनी सबा मुजफ्फरपुर, डाक्टर कलीम कैसर गोरखपुर, अख्तर आजमी, शरीफ़ भारती साहब की उपस्थिति विश्वसनीय हो चुकी है इनके अलावा महुआ विधानसभा क्षेत्र के तमाम डॉक्टर , प्रोफेसर , अधिवक्ता , शिक्षक ,जनप्रतिनिधि ग्राम कचहरी एवं सामाजी , सियासी लोग इस मुशायरा में उपस्थित होकर आनंदमई होंगे