March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की मां कुष्मांडा देवी की पूजा अर्चना।

श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की मां कुष्मांडा देवी की पूजा अर्चना।

रिपोर्ट:- मोहन कुमार, महुआ

महुआ: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मंदिरों और माता के पंडालों में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा देवी की आस्था और विश्वास के साथ पूजा की गई। मंदिरों और पंडालों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए मां दुर्गा के भक्त पहुंचे । मंदिरों में गुंजते दुर्गा माता के भजनों ने माहौल को भक्तिमय बनाए रखा । पवित्र और स्थिर चित्त से ध्यान कर पूजा अर्चना करने वाले पर मां की कृपा होती है। इस कड़ी में दर्शन पूजन करने के लिए महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार आयोजित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा माता के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी।
देवी कुष्मांडा सृष्टि की रचयिता मानी गई हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर बताया गया है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही देदीप्यमान है। इनके तेज से दस दिशाएं प्रकाशित होती हैं। वहीं माता के पूजा आचार्य संजय मिश्रा के द्वारा विधि विधान और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया जा रहा है पूजा पर बैठे मुख्य यजमान विकास जायसवाल, सौरभ कुमार तथा सूरज कुमार आदि है। इसमें मौके पर सोनू गुप्ता, साहिल ठाकुर, अमन कुमार, गोल्लु , सुमन कुमार, सुनील कुमार, पप्पू ठाकुर, अजय ठाकुर , अजय पैटी, राजकुमार प्रभाकर, अमन कुमार, दीपक कुमार,मंटू तिवारी, मुकेश ठाकुर, चूनमून चौधरी एवं अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.