March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंडा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या*व्यापारियों में दहशत का माहौल

अंडा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या*व्यापारियों में दहशत का माहौल

समस्तीपुर(जकी अहमद)

दलसिंहसराय के मघईपुर निवासी व्यवसाई जीबछ सिंह (50) गोली मारकर हत्या। घटना मघईपुर चौक के पास की है जहाँ अज्ञात अपराधियों ने करीब शाम 7 बजे गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा कुछ देर के लिए दलसिंहसराय- विद्यापति सड़क को जाम कर दिया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल ले गई जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर कई थानों की एहतियातन पुलिस मौजूद हैं।
इधर भाकपा माले ने स्थानीय नेता उदय कुमार, समस्तीपुर जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने हत्याकांड की निंदा करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने, हत्यारे को गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.