May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आग  से बचाव की दी जानकारी

आग  से बचाव की दी जानकारी
महुआ, रेणु सिंह
दुर्गा पंडालों में आग और बिजली से बचाव को लेकर फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा गुरुवार को महुआ के विभिन्न दुर्गा पंडालों पर घूम-घूम कर पूजा समिति के लोगों को आग से बचाव को लेकर क्या करें और क्या नहीं करें इस पर विशेष रूप से बताया गया।
अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि पूजा पंडालों में आग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए समिति के लोगों को हर समय चौकसी बरतनी होगी। उन्होंने इसके लिए पंडालों में सिंथेटिक कपड़े का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही जहां से विद्युत प्रवाहित तार गुजर रहे हो उससे सटे पंडाल को नहीं बनाने की भी बताया गया। उन्होंने बताया कि सिंथेटिक कपड़े में आग पकड़ने का डर रहता है। पूजा पंडाल में अगरबत्ती, दीए आदि जलाने पर भी परहेज रखना को बताया गया। वही विशेष परिस्थिति में फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लिए बताया गया। इधर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि पूजा पंडालों में बिजली देने के लिए विभाग द्वारा पूजा समितियां को सुविधा दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.