May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मां दुर्गा का नेत्र पट खुला

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

मां दुर्गा का नेत्र पट खुला ।

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते.”
“या देवी सर्व भूतेषु, शक्तिरूपेण संस्थिता,नमस्तस्यै,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”
के वेदमयी ध्वनि के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्थित मां दुर्गा के प्रतिमाओं का शनिवार को नेत्रपट खुल गया.
वही गोरौल बाजार स्थित प्राचीन समय से बनने बाला मां दुर्गा के प्रतिमा का नेत्रपट अष्टमी तिथि यानी रविवार को खुलेगा .
क्षेत्र के गोरौल बाजार,कर्पूरी चौक,गोरौल चौक,बेलवर घाट, सोंधो, गोढ़ीया, हुसैना घाट, रुकमंजरी चौक,प्रेमराज चौक,मौना मलंग स्थान चौक सहित अन्य जगहों पर स्थापित माँ दुर्गा के नेत्रपट खुलते ही दर्शन करने के लिये भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी है.

कई देवी स्थानों पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है जिसे रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया.

लोग अपने अपने घरो में भी माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे है.
माँ के आराधना एव भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय बना हुआ है.
शारदीय नवरात्र का आध्यात्मिक महत्व आज भी है.
शारदीय नवरात्र आत्मशक्ति अर्जित करने का अवसर देता है.
आंतरिक शक्ति से ही उत्साहित हो कर लोग सफलता के पथ पर अग्रसर हो सकते है.
माँ दुर्गा के नेत्रपट खुलते ही कही भगवती जागरण तो कही सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.