May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

करवा चौथ पर आज सुहागिने चांद का दीदार कर तोड़ेंगी व्रत खरीदारी को लेकर महिलाओं की उमड़ी भीड़ से महुआ बाजार हुआ गुलजार

करवा चौथ पर आज सुहागिने चांद का दीदार कर तोड़ेंगी व्रत
खरीदारी को लेकर महिलाओं की उमड़ी भीड़ से महुआ बाजार हुआ गुलजार
महुआ। रेणु सिंह
अखंड सौभाग्य की प्राप्ति को लेकर कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को की जाने वाली करवा चौथ व्रत बुधवार को होगा। व्रत को लेकर मंगलवार को सुहागिनों ने नहाए खाए किया। वहीं बुधवार को दिनभर निर्जला उपवास रखकर रात में चांद निकलने के बाद उसका चलनी से दीदार कर पति के हाथों अन्न जल ग्रहण करेंगी। पर्व को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह है और उन्होंने व्रत पूजन के लिए एक-एक सामग्री की खरीदारी की।
महुआ बाजार में सुहाग की विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी करते हुए वंदना कुमारी, अंजली कुमारी, सोनी कुमारी, बबीता देवी, प्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, आशा रानी, नीतू, चांदनी, श्वेता, प्रीति आदि ने बताया कि यह व्रत सुहागिनों के लिए अति फलदाई है। इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि व्रत पर दिनभर निर्जला उपवास रखेंगे। वहीं रात को सोलहो श्रृंगार में सज कर चांद निकलने के बाद उसका दीदार कर पति के हाथों अन्न जल ग्रहण करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पर्व पर चांद के साथ पति का दीदार चलनी से करेंगे। व्रत रखने वाली सुहागानों ने विभिन्न प्रशाधन से लेकर मिट्टी की बनी में आने वाले बर्तनों की खरीदारी की। पहले तो इस व्रत का प्रचलन शहरों में था लेकिन दो दशक से गांव में भी तेजी से बढा है। सुहागने इस व्रत को हर्षोल्लास के बीच करती हैं। व्रत पर महिला प्रशासन के विभिन्न सामग्री पंडितों को दान दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.