May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आशादीप सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा ए डी एकेडमी सेन्दुआरी हाट ,रजौली मैं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

आशादीप सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा ए डी एकेडमी सेन्दुआरी हाट ,रजौली मैं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी
दीपावली की पूर्व संध्या पर ए डी एकेडमी छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कृष्ण किशोर कमल ने कहा कि बच्चों में सृजन की क्षमता के विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम का होना बहुत जरूरी है । चित्रकला द्वारा बच्चों ने विभिन्न आकृतियों बनाकर दीपावली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने यह संदेश दिया कि यह दीपों का पर्व है। इसे हंसी- खुशी मनाना चाहिए। हमें आतिशबाजी से बचने की जरूरत है ।इस अवसर पर चंदेश्वर राय, विजय कुमार, सूरज कुमार, गुलशन कुमार, पूजा कुमारी, मुस्कान कुमारी ,रूबी कुमारी, अनिता कुमारी, जुली कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी एवं रेणु कुमारी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में मानसी कुमारी, आयुषी ,अभिषेक, गोलू ,रोहित, वर्षा, गौतम ,आयुष ,साहिल, संध्या, अलका , सुहानी , बजरंग, सोनाक्षी, सोनाली ,गुंजा, आराधना, नैतिक, रचित, मुस्कान, आशिष,प्रियांशु, अर्णव, सोनाक्षी ,साक्षी ,सौम्या, अंशु एवं अनिकेत शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.