महुआ थाना के हरपुर बेलवा चौक की घटना आभूषण सह बर्तन दुकान के काटे शटर
महुआ थाना के हरपुर बेलवा चौक की घटना
आभूषण सह बर्तन दुकान के काटे शटर
महुआ। रेणु सिंह
चोरों ने जेवर सह बर्तन दुकान में शटर काटकर गहने व अन्य सामानों की चोरी कर ली।घटना का अंजाम चोरों ने बुधवार की रात महुआ थाना के हरपुर बेलवा चौक स्थित दुकान में दिया। गुरूवार को जब दुकानदार दुकान खोलने आया तो शटर खुला और सामान बिखरा देख सन्न रह गया।
तिसीऔता थाना के असवारी निवासी दुकानदार रामकुमार साह ने पुलिस को दिए आवेदन में सोने और चांदी के गहने के अलावा बर्तन की चोरी किया जाना बताया है। दुकानदार के अनुसार शटर काटकर दुकान का काउंटर और लॉकर तोड़कर 35 ग्राम सोना और एक किलो चांदी चोरी कर ले गए। यह भी बताया जा रहा है कि चोरों ने बगल के अभय कुमार झा उर्फ बाबा के किराना दुकान में भी चोरी की। यहां चोरों दीवार का ईट निकालकर सेंध फोड़ दी और दुकान में घुसकर हजारों के सामान ले गए। घटनास्थल के पीछे दारू की बोतल और गुटखा की रैपर फेंकी हुई थी। जिससे लोगों का यह भी कहना है कि चोरों ने इत्मीनान से पहले दारू पिया, गुटखा खाए और फिर चोरी की घटना का अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की तहकीकात की। उक्त चौक पर चोरी की घटना के बाद अन्य दुकानदारों में भय व्याप्त है।
