March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में पीपा पुल की अधूरी तैयारी ,जान जोखिम में लेकर लोग कर रहे नाव की सवारी।

उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में पीपा पुल की अधूरी तैयारी ,जान जोखिम में लेकर लोग कर रहे नाव की सवारी।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर , बिहार के उपमुख्यमंत्री व राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधानसभा सदस्य तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में विभागीय लापरवाही या फिर मिली भगत से आज भी लोग ओवरलोडिंग के शिकार होकर जान जोखिम में लेकर यात्रा करने को विवश है। बताते चले की बिदुपुर क्षेत्र के चकौसन चौक से जुरावनपुर जिम्मदारी घाट एवं पहाड़पुर राघोपुर को मिलने वाली गंगा नदी पर पीपा पुल के कार्य को अधूरे छोड़ देने के कारण लोग आज भी नाव पर ओवरलोडिंग करके आने जाने को मजबूर है। यूं कहे तो पीपा पुल की 90% कार्य पूर्ण हो चुके हैं, मात्र 10% कार्य को अधूरा करके छोड़ दिया गया है, जिससे लोग पीपा पुल का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि विभाग के लोगों द्वारा स्थानीय नौका चालक द्वारा मोटी रकम ले ली जाती है ताकि पीपा पुल के कार्य को तकनीकी गड़बड़ी बताकर अधूरा छोड़ दिया जाता है, जिससे नाव वालों की आमदनी पर प्रभाव न पड़े। त्यौहार व लग्न के मौसम होने के कारण आने-जाने वालों की संख्या अधिक है। नाव पर कम से कम 30 बाइक चढ़ाए जाते हैं, साथ ही साथ लोगों की भी संख्या अधिक होती है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है ।समय रहते पीपा पुल के अधूरे कार्य को पूर्ण कर दिया जाए तो लोग आसानी पूर्वक राघोपुर की यात्रा कम समय में पूर्ण कर सकेंगे ,अन्यथा कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.