November 28, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

लोजपा के स्थापना दिवस पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

लोजपा के स्थापना दिवस पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत
लोजपा रा के वरीय नेता संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ किया दौरा
महुआ। रेणु सिंह
लोजपा का 24वा स्थापना दिवस मंगलवार को है। इस स्थापना दिवस को मनाने के लिए लोजपा रा तथा रालोजपा कार्यकर्ता ऐड़ी चोटी एक कर रखे हैं। एक दल द्वारा पटना में स्थापना दिवस मनाने की तैयारी की गई है। जबकि दूसरे दल हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में स्थापना दिवस समारोह मनाएंगे।
महुआ में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को स्थापना दिवस समारोह में ले जाने को लेकर न्योता दिया है। कुछ पटना जाएंगे तो कुछ हाजीपुर। बताया गया की लोजपा रा के द्वारा बापू सभागार गांधी मैदान पटना के पास स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जबकि रालोजपा के द्वारा हाजीपुर स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारी की गई है। सोमवार को यहां पूछने पर कई लोग सख्ते में दिखे। उनके द्वारा बताया गया कि दोनों दलों की ओर से कार्यक्रम में चलने का न्योता मिला है। अब वह संशय में है कि किधर जाएं।
लोजपा रा के वरीय नेता संजय सिंह अपने महुआ प्रखंड अध्यक्ष उदय प्रकाश, श्रीकांत पासवान, अशोक सिंह, रंजीत कुमार सिंह आदि के साथ विभिन्न गांव का दौरा किया और लोगों को पटना चलने की अपील की। संजय सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस पर वैशाली जिला से भारी संख्या में लोग पटना जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि महुआ से दो दर्जन गाड़ियां पटना के लिए खुलेगी। उधर रालोजपा द्वारा भी काफी संख्या में लोगों को पटना ले जाने की तैयारी होना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.