डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह बने अक्षयवट महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि ।
डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह बने अक्षयवट महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि ।
पोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! महुआ, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त अक्षयवट महाविद्यालय, महुआ के सभा कक्ष में शुक्रवार को सभी शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य ने की। सूत्रों के अनुसार बैठक में सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव किया। उपस्थित शिक्षकों के द्वारा सर्वसम्मति से इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ टुनटुन को शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।नव नियुक्त हुए शिक्षक प्रतिनिधि को अक्षयवट महाविद्यालय के प्रो उपेंद्र प्रसाद गुप्ता , प्रो .राम नंदन राय , प्रो . दशरथ राम , प्रो . जयनदंन ठाकुर , प्रो . सुरेश राय , प्रो . अशोक कुमार , प्रो . वीणा देवी , प्रो .रामाशंकर शर्मा , प्रो . संजू सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी । अपने महाविद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मुझ पर जो जिम्मेदारी दी गई है ,उसे मैं नियमानुकूल निश्चित तौर पर पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा। सभी शिक्षकों के मान-सम्मान एवं उनके कार्य कुशलता में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। शिक्षकों ने भी डॉक्टर सिंह के कुशल व्यवहार एवं योग्यता की सराहना करते हुए सफलतम कार्यकाल की कामना की है।
