बूथ जीतो, चुनाव जीतो : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।वैशाली !
बूथ जीतो, चुनाव जीतो : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।वैशाली !
महुआ , भारतीय जनता पार्टी हाजीपुर, लोकसभा की कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई ,जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई । बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने किया । जिला अध्यक्ष डॉ कुशवाहा ने कहा चुनाव की दृष्टि से बैठक बहुत महत्वपूर्ण है । लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाना है। हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के 99% बूथ कमेटी बन गया है ,जो गर्व का विषय है ।बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री ज्योति ने किया । बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ,हाजीपुर के विधायक अवधेश कुमार ,लालगंज के विधायक संजय कुमार सिंह ,पातेपुर के विधायक लखेन्द्र पासवान ,पूर्व सांसद वीर चंद्र पासवान ,राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश यादव ने संबोधित किया। राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा लोकसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बाकी है। कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले ।बूथ जीतो, चुनाव जीतो ।इसी फार्मूले पर काम करना है ।सशक्त बूथ बनाना है जिसमें सारी जाति बिरादरी का भागीदारी देना है । प्रधानमंत्री के कार्यों को घर-घर पहुंचना है। रामलाल के दर्शन हेतु अयोध्या के लिए निमंत्रण देना है। इस तरह अनेक कार्य राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज द्वारा दिया गया ।बैठक में जिला प्रभारी संजय सहाय ,लोकसभा विस्तारक उज्जवल झा , विधानसभा के विस्तारक , विधानसभा के संयोजक , मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी ,मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं जिला भर से आए हुए सभी कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया।कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सिंह ने दी ।
