संत जेवियर स्कूल की वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने मचाया धमाल
संत जेवियर स्कूल की वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने मचाया धमाल
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के कुशहर स्थित सेंट जेवियर स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मचाया मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसे देखकर श्रोता मंत्रमुग्ध होते रहे। कार्यक्रम देर तक चला जिसे देखने के लिए लोग जमे रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के निदेशक रणधीर कुमार, पूर्व मुखिया रामनरेश साह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। उनके द्वारा कई भावनात्मक कार्यक्रम भी पेश किए गए। वृद्धाश्रम एकांकी नाटक को देख दर्शक भाव विह्वल हो गए। वहीं बिहार जीत की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। आगंतुकों का स्वागत स्कूल के प्राचार्य विनोद कुमार ने किया।
