महुआ में स्कूल संस्थापिका की पुण्यतिथि पर दो सौ लोगों के बीच किया गया अंगवस्त्र का वितरण।
महुआ में स्कूल संस्थापिका की पुण्यतिथि पर दो सौ लोगों के बीच किया गया अंगवस्त्र का वितरण।
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
महुआ।महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद में भविष्य निधि के पूर्व प्रधान सहायक रामानंद राय के आवास पर पुण्यतिथि सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।दिलीप कुमार तथा शंभू कुमार के नेतृव में आयोजित कार्यक्रम क्रम के दौरान स्टार मॉडल स्कूल महुआ की संस्थापिका दिवंगत समाजसेवी महिला स्व.तारा देवी की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
नगर परिषद सभापति नवीनचंद्र भारती की अध्यक्षता तथा प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अमोद कुमार के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की स्व.देवी ना सिर्फ सामाजिक महिला थी बल्कि उन्होंने अपने जीवन काल में क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय की भी स्थापना भी की थी।आज उनकी कमी समाज के हर वर्गो के लोगों को खल रही है।इस मौके पर डॉ उदय कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार,नवीनचंद्र भारती,रोमी यादव,मुखिया अमोद कुमार,पार्षद अजीत कुमार अन्नु,डकबाबू राकेश रौशन,विनोद पंडित, डॉ उदय कुमार,रघुनंदन राय,राकेश कुमार मुन्ना,रेशू कुमारी,रघुनाथ पंडित,टिंकू राजपूत,रविंद्र साह,शराफत खान,तारकेश्वर राय के साथ अन्य लोगों ने स्व.देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा के बाद क्षेत्र के 200 विधवा महिलाओं तथा वृद्धों के बीच साड़ी तथा गमछा वितरण किया गया।कार्यक्रम की सफलता को लेकर मूनटून कुमार, प्रिंस कुमार यादव,रजनीश कुमार,अभिषेक कुमार,प्रभु कुमार राय,रविरंजन कुमार के साथ अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
