May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आओ हम पहले वोट करें को लेकर स्कूल में किया गया मॉक ड्रिल

आओ हम पहले वोट करें को लेकर स्कूल में किया गया मॉक ड्रिल
महुआ। रेणु सिंह
आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर यहां विभिन्न स्कूलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान विभिन्न तरह से चलाया जा रहा है। इस दौरान जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को यहां स्कूलों में मॉक ड्रिल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
प्रखंड की उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज में ग्रामीणों के बीच बच्चों ने मॉक ड्रिल कर वोट की अहमियत को बताया। उन्होंने विभिन्न तरीके से मॉक ड्रिल कर लोगों को पहले मतदान फिर जलपान और अन्य काम के करने को बताया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अशर्फी दास के नेतृत्व में यहां बच्चों ने दिखाया कि जो 18 वर्ष से ऊपर हो गए हैं। वह अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए अपना मतदान अवश्य करें। इसके लिए मॉक ड्रिल में शादी के पहले दूल्हा दुल्हन को भी मतदान की भागीदारी सुनिश्चित करने को बताया। मा ड्रिल में दिखाया की शादी के दौरान देवता पूजन जाने के पूर्व दूल्हा दुल्हन पहुंचकर पहले अपनी मताधिकार का प्रयोग किया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए यहां ग्रामीण महिलाओं के भीड़ लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.