May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ थाने का निरीक्षण करने पहुंचे तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी ने दिया विभिन्न निर्देश

महुआ थाने का निरीक्षण करने पहुंचे तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी ने दिया विभिन्न निर्देश

आईजी के पहुंचने को लेकर महुआ में जगह-जगह तैनात रही पुलिस, आईजी शिवदीप लांडे के पहुंचने पर दी गई गार्ड ऑफ ऑनर

महुआ। से रेणु सिंह की रिपोर्ट 

स्थानीय थाने का सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी शिवदीप लांडे ने अपराध नियंत्रण को लेकर विभिन्न निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी हासिल की।
आईजी के पहुंचने को लेकर पुलिस महकमें में खलबली रही। वहीं हर चौक चौराहे से लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यहां थाने पर आईजी शिवदीप लांडे के पहुंचने के पूर्व पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय पहुंचे विभिन्न अपराध से जुड़े फाइलों को देखा। इस बीच आईजी के पहुंचते ही एसपी श्री राय के साथ डीएसपी सुरभ सुमन, थानाध्यक्ष अरविंद पासवान सहित विभिन्न पुलिस पदाधिकारी उनकी अगुवाई कर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दी। थाने पर करीब डेढ़ घंटे तक रुके आईजी ने पुलिस पदाधिकारी को अपराध पर नियंत्रण और आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण कराने को लेकर सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आईजी श्री लांडे ने मीडिया को बताया कि अपराध नियंत्रण प्राथमिकता है। साथ ही आगामी चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने को लेकर पुलिस तैयारी कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें महुआ आने का मन था। एसपी साहब भी नए आए हैं। वे तिरहुत रेंज में काम कर चुके हैं। क्राइम कंट्रोल में वे बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि अपराध के साथ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कार्य कर रही है। दुर्घटना और अपराध नियंत्रण प्राथमिकता में शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.