May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

31 साल पर घर बकसामा पहुंचे मोहम्मद मुर्तुजा, कहा अब यही रहेंगे

31 साल पर घर बकसामा पहुंचे मोहम्मद मुर्तुजा, कहा अब यही रहेंगे

महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट, NR INDIA NEWS 

बीते 31 वर्षों से कोलकाता में रहकर जीवन बसर कर रहे महुआ अनुमंडल और गोरौल थाने के बकसामा निवासी मोहम्मद मुर्तुजा हुसैन घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब यही रहेंगे। गांव में लोगों के साथ रहना काफी अच्छा लगता है।
उन्होंने बताया कि वह 1993 में कोलकाता चले गए थे। जहां पूरे परिवार के साथ रह रहे थे। अब घर पहुंचे हैं और यही अपने परिजन के साथ रहेंगे। हालांकि उन्होंने दुख जाता है कि उनके भाई द्वारा उनकी संपत्ति को तीतर बीतर कर दिया गया है। हेरा फेरी कर उनकी अपनी संपत्ति को भी बेच दी गई है। इसके लिए उन्होंने पंचायती बैठाई। पंचों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी संपत्ति उनकी है। उसे पर किसी का कोई चलने वाला नहीं है। चुनाव के बाद उनके सारी समस्याओं को हल किया जाएगा। उनके साथ उनका पुत्र आरिफ हुसैन भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.