एस यू आई (सी) जिला चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पार्टी नेता राम पुकार राय द्वारा फीता काट कर किया गया ।
एस यू आई (सी) जिला चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पार्टी नेता राम पुकार राय द्वारा फीता काट कर किया गया ।
हाजीपुर स्थित डाक बंगला रोड अक्षय भट्ट राय छात्रावास कार्यालय के बगल में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट ) यानी एस यू आई (सी) जिला चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पार्टी नेता राम पुकार राय द्वारा फीता काट कर किया गया । तत्पश्चात पार्टी जिला सचिव ललित कुमार घोष की अध्यक्षता में एक सभा हुई जिसमें मदन प्रसादी सिंह, उपेंद्र कुमार, जगन राय,रामनाथ राय, जीवश पासवान, विश्वनाथ साहू, विश्वनाथ पटेल, रविंदर कुमार तथा पार्टी के हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राजेश कुमार रौशन इत्यादि नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज के मौजूदा हालात में आम जनता, छात्र- नौजवान, खेत- मजदूर- किसान , महिलाओं आदि का जो दुर्दशा है उसके लिए इंडिया एवं एनडीए दोनों गठबंधन जिम्मेदार है। मालूम हो कि देश में अपनी बदनामी से तंग आकर लाखों किसान, बेरोजगार-नौजवान व महिलाएं विवश होकर आत्महत्या कर रहें है। मानवता को शर्मसार करने वाली मणिपुर की घटना किसी से छुपी हुई नहीं है। किस तरह से सरेआम मणिपुर में महिलाओं व लड़कियों को नंगा कर घुमाया गया तथा उसके साथ किस तरह उसके अस्मत से सरेआम खिलवाड़ किया गया, इसी तरह लखीमपुर खीरी में किस तरह गृह राज्य मंत्री का बेटा आंदोलनकारी किसानों एवं पत्रकारों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस वक्त देशवासी स्वाभिमान और सम्मान की जिंदगी जिने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मार्क्स, लेलिन, शिवदास घोष, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस इत्यादि अमर शहीदों के विचारों से लैस होकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए आम लोगों को हर संभव मदद कर एस यू सी आई(सी) के उम्मीदवार कॉ ।राजेश कुमार रौशन को ई बी एम के क्रम संख्या 8 पर बैट्री टार्च छाप चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं ।
