वृद्ध की संदिग्ध मौत मामले में नौ लोग नामजद महुआ के पहाड़पुर टाड़ा की घटना, जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप
वृद्ध की संदिग्ध मौत मामले में नौ लोग नामजद
महुआ के पहाड़पुर टाड़ा की घटना, जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप
महुआ। रेणु सिंह
थाने के पहाड़पुर टाड़ा वार्ड संख्या 6 में एक वृद्ध की हुई संदिग्ध मौत मामले में नौ लोग नामजद किए गए हैं। यह मामला मृतक के पुत्र द्वारा दर्ज कराया गया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मृतक 65 वर्षीय जगलाल सहनी के पुत्र बलिराम सहनी ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि बगलगीर से जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा झंझट चल रहा था। उन्होंने लिखा है कि घर पर चढ़कर बद्दी बद्दी गाली देने लगा और मारपीट की। वही पत्नी नीलम देवी के साथ छेड़खानी भी किया। घटना को लेकर उनके पिता जगलाल को अंदरुनी मारपीट और जहर खिलाकर कर हत्या कर दी गई। इस मामले में रविंद्र सहनी, रघुवीर सहनी, दिनेश साहनी सहित नौ लोग नामजद किए गए हैं। मालूम हो कि उक्त गांव के चंवर में नहर किनारे पलानी बनाकर अकेले रह रहे 65 वर्षीय वृद्ध जगलाल सहनी की मौत की खबर गुरुवार की सुबह लोगों को मिली और देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा था। घटना से आक्रोशित लोग शव के साथ महुआ मंगरु चौक से भाया पहाड़पुर इमादपुर सड़क को पहाड़पुर टांड़ा के पास कुछ देर के लिए जाम भी किया था। हालांकि लोगों द्वारा समझाने बजाने के बाद पुलिस उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को देखते हुए घटना की तहकीकात में लगी है।
