चिराग और उमेश कुशवाहा का किया जमकर स्वागत
चिराग और उमेश कुशवाहा का किया जमकर स्वागत
महुआ। रेणु सिंह
यहां कन्हौली बाजार में रोड शो के लिए पहुंचे लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। वे जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरे कार्यकर्ता उनपर फूलों की वर्षा करने लगे।
यहां पार्टी के प्रदेश महासचिव सनोज पासवान, एसटी प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, गीता कुशवाहा, बब्बू सिंह, अवधेश सिंह, श्रीकांत पासवान, संजय चौधरी, दिलीप पासवान, अनमोल चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े और जिंदाबाद किनारे के साथ फुल बरसाना शुरू कर दिया।
