वैशाली लोकसभा चुनाव क्षेत्र से भारी मतों के अन्तर से मुन्ना शुक्ला की जीत सुनिश्चित
वैशाली लोकसभा चुनाव क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करने के बाद राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि यहां से राजद उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला भारी मतों के अन्तर से चुनाव जीतने जा रहे हैं। श्री गगन ने कहा कि श्री शुक्ला को सभी जाति , धर्म और वर्गों का समर्थन मिल रहा है। निवर्तमान सांसद के क्रियाकलापों और पिछले चुनाव के बाद फिर इस चुनाव के समय हीं आने से लोगों में काफी गुस्सा और नाराजगी है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से लोग त्रस्त हैं। लोग ‘तेजस्वी मॉडल’ के मुरीद बन चुके हैं। तेजस्वी जी के सत्रह महिने के कार्यकाल से लोग काफी प्रभावित हैं। जिस प्रकार मात्र सत्रह महिने में हीं पांच लाख नौजवानों को नौकरी दी गई और नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया इससे लोगों को भरोसा है कि केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर एक करोड़ नौजवानों को नौकरी मिलेगी, बहन-बेटियों को साल में एक लाख रुपए, 500 रुपया में गैस सिलेंडर, दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त, दस किलो अनाज, किसानों को फसलों पर एमएसपी और सरकारी खर्चे पर मुफ्त इलाज मिलेगा। जिस प्रकार पुरे देश और प्रदेश में बदलाव का बयार चल रहा है वैशाली लोकसभा क्षेत्र में भी न केवल उसका असर दिख रहा है बल्कि यहां बदलाव का बयार कुछ ज्यादा हीं गति से चल रहा है।