विश्व पर्यावरण दिवस पर महुआ में लोजपा कार्यकर्ता सहित विभिन्न लोगों द्वारा किया गया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर महुआ में लोजपा कार्यकर्ता सहित विभिन्न लोगों द्वारा किया गया पौधारोपण
पार्टी के पांचो सीट पर हुई जीत को लेकर पौधारोपण कर किया खुशी का इजहार, पीएचसी और अनुमंडल परिसर में भी स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाए पौधे
महुआ। रेणु सिंह
एनडीए गठबंधन लोजपा रा के पांच सीटों पर हुई जीत की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।
लोजपा रा के प्रदेश महासचिव सनोज पासवान के नेतृत्व में एससी एसटी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, गीता कुशवाहा, राहुल पटेल, सोनू कुमार, रीता देवी, शीला देवी, सोनी पटेल आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने यहां कन्हौली बाजार में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह धरती पर सूर्य की तपिश बढ़ रही है और ऑक्सीजन की कमी हो रही है। वैसे में पर्यावरण संरक्षण पर सबको ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने लोजपा रा के पांच सीटों के अलावा एनडीए की हुई जीत पर खुशी का इजहार किया। उधर ओस्ती भूतनाथ चौक पर छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकांत पासवान के नेतृत्व में पौधारोपण कर जीत की खुशी मनाया गया। दूसरी और महुआ अस्पताल प्रशासन द्वारा पीएचसी से लेकर अनुमंडल परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने लोगों को धरती पर उष्मीय गर्मी को रोकने के लिए पौधे लगाने की अपील की। दूसरी ओर संत जॉन्स महुआ के निदेशक जागेश्वर राय और आरती राय के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि धरती पर जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग का प्रकोप बढ़ रहा है। वैसे में पर्यावरण का संरक्षण और पौधारोपण बहुत जरूरी है। यूएमएस मकसूदपुर ताज में प्रभारी अशर्फी दास के नेतृत्व में पादरोपण किया गया। इधर गोला रोड में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ महेश चौधरी, डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ वी दयाल सिंह, डॉ एमके सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ एससी जायसवाल, सत्येंद्र कुमार आदि के द्वारा पधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
