केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार से चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री तो गिरीराज सिंह कपड़ा मंत्री बने ।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार से चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री तो गिरीराज सिंह कपड़ा मंत्री बने ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली ! हाजीपुर ,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के तीसरे कार्यकाल के लिए नवगठित केंद्रीय मंत्रियों में बिहार से 9 मंत्रियों का चयन किया गया है ,जिसमें कैबिनेट एवं राज्य मंत्री के रूप में मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप गई है। बताते चले की बिहार में हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के अध्यक्ष चिराग पासवान को खाद्य संस्करण उद्योग मंत्री तो वहीं बेगूसराय से निर्वाचित गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्री बनाया गया है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी को सूक्ष्म ,लघु ,मध्यम उद्यम मंत्री की जिम्मेदारी सौंप गई है तो जद यू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज, डेयरी,मत्स्य, पशुपालन मंत्री की जिम्मेदारी सौंप गई है राज्यसभा में जद यू के सांसद बिहार के लोकप्रिय जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तो मुजफ्फरपुर से पहली बार निर्वाचित सांसद प्रोफेसर राजभूषण चौधरी को जल शक्ति राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सोपी गई है ।राज्यसभा सांसद सतीश चंद दुबे को कोयला, खान राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है तो उजियारपुर से तीसरे बार निर्वाचित सांसद नित्यानंद राय को पुनः गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंप गई है। बताते चले नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के मंत्रालय के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ,राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री ,निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री, एस जयशंकर विदेश मंत्री पुनः बनाए गए हैं, वही जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
