जननी बाल सुरक्षा के तहत महुआ में 159 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
जननी बाल सुरक्षा के तहत महुआ में 159 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
स्वास्थ्य जांच कराने के लिए तपती धूप और उमस भरी गर्मी में भी पहुंचे गर्भवती, भीषण गर्मी में कई गर्भवती हुए बेहोश
महुआ। रेणु सिंह
तपती धूप और उमस की गर्मी के बीच महुआ पीएचसी पर सोमवार को जननी बाल सुरक्षा के तहत 159 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। भीषण गर्मी में भी गर्भवतियों की टोली अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। हालांकि इस बीच कई गर्भवती उमस की गर्मी के कारण बेहोश भी हो गई। उन्हें पानी के छीटें देकर उसमें लाया गया।
यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मनोरंजन कुमार सिंह के निर्देशन और वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार के नेतृत्व में गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच करने के लिए पहुंची गर्भवतियों की वजन, ब्लड प्रेशर श, ब्लड शुगर, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस आदि की जांच की गई। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि अधिकतर गर्भवतियों में वजन और हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। वही भीषण गर्मी के कारण ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर डाउन पाया गया। इस अवस्था में जच्चा बच्चा को स्वस्थ रहने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार लेने की नसीहत दी गई। गर्भवतियों को खाने में दूध, दही, घी, फलों में केला, बेदाना, सेव, संतरा आदि लेने को कहा गया। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भवतियों को इस अवस्था में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
