May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दिनांक 24.06.2024 से समस्तीपुर और सीवान के मध्य 55121/55122 पैसेंजर ट्रेन का किया जायेगा परिचालन

 

दिनांक 24.06.2024 से समस्तीपुर और सीवान के मध्य
55121/55122 पैसेंजर ट्रेन का किया जायेगा परिचालन

हाजीपुर: 12.06.2024

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिनांक 24.06.2024 से समस्तीपुर और सीवान के मध्य गाड़ी सं. 55121/55122 समस्तीपुर-सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जायेगा ।

गाड़ी सं. 55122 सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन दिनांक 24.06.2024 से सीवान से 04.00 बजे खुलकर 05.40 बजे छपरा, 08.30 बजे सोनपुर, 08.42 बजे हाजीपुर, 10.40 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए 12.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 55121 समस्तीपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन दिनांक 24.06.2024 से समस्तीपुर से 16.00 बजे खुलकर 17.35 बजे मुजफ्फरपुर, 19.20 बजे हाजीपुर, 19.35 बजे सोनपुर एवं 21.45 बजे छपरा रूकते हुए 23.45 बजे सीवान पहुंचेगी ।

अप एवं डाउन दिशा में यह पैसेंजर ट्रेन पचरूखी, दुरौंधा, चैनवा, महेन्द्रनाथ हाल्ट, एकमा, दाउदपुर, कोपासमहोता, टेकनिवास, छपरा, छपरा कचहरी, गोल्डेनगंज, डुमरी जुआरा, बड़ा गोपाल, पंचपतिया देओरिया हाल्ट, अवतार नगर, दिघवारा, शीतलपुर, नयागांव, परमानंदपुर, सोनपुर, हाजीपुर, घोसवर, सराय, बिथौली, भगवानपुर, बेनीपती पिरापुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालूनगर, मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौट, सिहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा एवं कर्पूरीग्राम स्टेशनों पर रूकेगी । इस पैसेंजर ट्रेन में साधारण श्रेणी के 12 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 14 कोच होंगे ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.