April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ इलाके में धूमधाम से हुई चौथचंदा पूजा

महुआ इलाके में धूमधाम से हुई चौथचंदा पूजा
व्रतियों ने चंद्रदेव को फल और पकवान से दिया अर्थ्य, पूजा का प्रसाद खाने के लिए एक दूसरे के यहां पहुंचे श्रद्धालु
महुआ। रेणु सिंह
भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी चांद को की जाने वाली चौठचंदा व्रत शुक्रवार को महुआ इलाके में श्रद्धा और भक्ति पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर व्रतियों ने शाम ढलने के साथ चंद्रदेव को अर्थ्य दिया और घर परिवार की सलामती के साथ विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस पर्व पर व्रतियों द्वारा घर पर ही गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरे गए और दही, विभिन्न फलों के अलावा पकवान से चंद्रदेव को अर्थ्य दिया गया। पर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति लोगों में सिर चढ़कर बोली। अर्थ्य देने के बाद घर के लोग उसी जगह नेवज के साथ पूजन का प्रसाद ग्रहण किया। सरसई में अभिषेक कुमार ने बताया कि यह पर्व काफी श्रद्धा और भक्ति के बीच होती है। वही गद्दोपुर के मोहन सिंह ने बताया कि इस पर्व सारे मौसमी फल के अलावा मौसमी अनाज और पकवान चंद्रदेव को चढ़ाए जाते हैं। सनातनियों द्वारा चौथचंदा और करवाचौथ त्योहार चंद्रदेव को अर्पित किया जाता है। पर्व के बाद श्रद्धालु एक दूसरे के यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.