प्रेमी के साथ फरार दो बच्चों की मां को पुलिस ने किया बरामद।
प्रेमी के साथ फरार दो बच्चों की मां को पुलिस ने किया बरामद।
गोरौल थाना क्षेत्र के रूसुलपुर कोरीगांव से 15 दिन पूर्व प्रेमी के साथ फरार दो बच्चे की माँ को पुलिस ने गोरौल चौक से बरामद कर किया है.
वही फरार महिला के पति संजीत कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि बीते 9 सितम्बर को गांव के ही नीरज कुमार के द्वारा अपहरण कर लिया गया है.
मामले के अनुसंधानकर्ता उमाकांत सिंह ने बताया कि महिला गोरौल चौक पर गाड़ी पकड़ने के लिये आई थी ,
जिसे पकड़ लिया गया. महिला को न्यायालय में उपस्थित कराया गया. महिला अपने पति के साथ जाने से इंकार कर रही थी तो उसे मायके बालो को सुपुर्त कर दिया गया गया है.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. हालांकि महिला को बरामद कर लिया गया है. उसका प्रेमी फरार है. मामले की छानबीन किया जा रहा है.
