महुआ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया भगत सिंह की जयंती समारोह
महुआ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया भगत सिंह की जयंती समारोह
एआईएसएफ द्वारा आयोजित जयंती समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उपसभापति रोमी यादव
महुआ। रेणु सिंह
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह का 117 वां जयंती समारोह शनिवार को यहां जवाहर चौक स्थित एक सभा हॉल में मनाया गया। जहां लोगों ने उनके विचारों को रखा और देश की आजादी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होना बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महुआ नगर परिषद के उपसभापति रोमी यादव ने कहा कि अंग्रेजों के गुलामी से भारत माता को आजाद कराने में भगत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने वतन की खातिर हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, राजू शाह आदि ने भगत सिंह को भारत माता का सच्चे सपूत बताते हुए कहा कि जो वतन के लिए कुर्बानी देते हैं। उनको कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा याद रखता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह क्रांतिकारी नेता में एक थे। महुआ नप के पार्षद नूतन कुमारी, पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष महाराज बच्चा बाबू व एआईएसएफ के जिला सचिव मोहित पासवान ने लोगों को भगत सिंह की जीवनी का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के मौके पर फेडरेशन के सदस्यों के अलावा समाजसेवी, बुद्धिजीवी व अन्य लोग शामिल थे।
