शुक्रवार को यहां विभिन्न जगहों पर मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने अपने माता-पिता की चरण पखाड़े और आरती उतारी। इस कार्यक्रम पर माता-पिता ने अपने बच्चों पर ममता बिखेरी। महुआ के अब्दुल फूड के नजदीक सुरतपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल पर शंकर कुमार महतो के नेतृत्व में मातृ पितृ दिवस शारदा पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता के चरण पखारे। पूजन किया और उनकी आरती उतारी। कार्यक्रम पर बच्चों की प्रेम और भोलापन देखने को मिला। बताया गया कि बच्चों में वैलेंटाइन डे नहीं बल्कि माता-पिता के प्रति समर्पण की भावना पर इस डे को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया