May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि
महुआ। रेणु सिंह

भारत माता को आजादी दिलाने के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ने वाले सहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को यहां विभिन्न जगहों पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके क्रांतिकारी भाषणों को मोबाइल से सुना गया।
महुआ के फूदेनी चौक पर एसयूसीआई के ललित कुमार घोष के नेतृत्व में द्वारा शहादत दिवस मनाया गया। यहां पर शाहिदों के तैलचित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके भाषणों को मोबाइल पर लोड कर सुना गया। इस मौके पर रवींद्र प्रसाद, उपेंद्र यादव, दिनेश राय, संजीत कुमार, चंद्रभूषण कुमार, अवधेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद यादव, शशिकांत कुमार, रंजन आदि उपस्थित थे। उधर ताजपुर बुजुर्ग नया चौक पर शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को एआईडीएसओ के विक्की कुमार के नेतृत्व में शहादत दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। उधर महुआ में एआईएसफ के प्रकाश प्रियदर्शी के नेतृत्व में शहादत दिवस मनाया गया। कन्हौली में प्रो विनोद पटेल, प्रो वेद प्रकाश पटेल के नेतृत्व में शहादत दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.