बिहार दिवस कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
महुआ। रेणु सिंह
बिहार दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को यहां गांधी मैदान में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। जिसे देखने के लिए लोग जमे रहे। वही उनके कार्यक्रम पर तालियां बजती रही। बच्चों के कार्यक्रम देखने के लिए स्वयं पदाधिकारी भी बैठे रहे। एसडीओ किसलय कुशवाहा, बीइओ अर्चना कुमारी के अलावा विभिन्न पदाधिकारियों ने बच्चों के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यहां वैशाली विद्यालय महुआ की छात्रा द्वारा डोला रे डोला मंडोला गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिस पर लोग झूमने को मजबूर हुए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रीतम झा द्वारा किया गया। यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज, मध्य विद्यालय महुआ कन्या, मध्य विद्यालय महुआ बालक, अब्बूचक गोपालपुर, सिंहराय, फुलवरिया, संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर, गोरीगामा, पहाड़पुर सहित कई स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर अपना रंग जमाया। कार्यक्रम में छोटी-छोटी बच्चियों ने अपने आकर्षक नृत्य पेश कर लोगों की तालियां बटोरी।