हाजीपुर वैशाली। टीचर्स ऑफ बिहार के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में तिरहुत प्रमंडलीय मीडिया प्रवक्ता एवं राo उo मo विo मुस्तफापुर उर्दू के शिक्षक मोo नसीम अख्तर और वैशाली जिला के ToB डिस्ट्रिक्ट मेंटर तथा रा0 म0 विद्यालय चाँद सराय, जंदाहा के शिक्षक रितेश कुमार रिंकु ,पातेपुर प्रखंड के मृदुला भारती सहित कुल तीन शिक्षकों को नवाचार के लिए प्रसस्ती पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ए. एन.सिन्हा इंस्टिट्यूट पटना में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, डॉ. एस. सिद्धार्थ सहित राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ।