March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन

ताजपुर / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) : – – – जिले के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के डॉ0 लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय में आज दिनांक 15.04.2025 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता माननीय प्राचार्य डॉ. प्रभात रंजन ‘कर्ण’ ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री कामिनी भारती ने किया।
मौके पर वक्ताओं ने अंबेडकर जी के जीवन दर्शन को रेखांकित किया,और विद्यार्थियों को उनका अनुकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया। अंबेडकर जी ने गरीब,दलित,किसान और स्त्रियों के हक अधिकार की बात की।

इस कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षक डॉ. जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री ,डॉ. विनीता कुमारी, श्री निशिकांत जायसवाल, श्री, , डॉ. राशदा अमजदी,डॉ.हरिमोहन प्रसाद, डॉ . अखिलेश कुमार, डॉ.कुमारी सुषमा सरोज, डॉ शशि प्रभा, डॉ. सुलेखा,डॉ. दुर्गा पटवा, डॉ. शहनाज आरा, डॉ. कल्पना कुमारी, डॉ ज्ञानवती झा,और डॉ.हुस्न आरा, आदि मौजूद रहें। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों में रवि कुमार, गौरव कुमार प्रतिभा कुमारी, हादी इकबाल , विश्वनाथ कुमार, आयुष राज, प्रियशी कुमारी, सुरभि कुमारी,नदीमुर रहमान, और सुमित कुमार आदि ने अपना वक्तव्य दिया।साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.