नाबालिक लड़की के दुष्कर्मी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के बलिगाँव थाना अंतर्गत घटित दुष्कर्म की घटना के अभियुक्त को महज 24 घंटा के अन्दर किया गया गिरफ्तार । इसकी जानकारी महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमारी दुर्गा शक्ति ने दिया उन्होंने बताया कि महुआ अनुमंडल के बालिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ की गई दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि 24 अप्रैल की संध्या बलिगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम चाँदपुरा में एक नाबालिग बच्ची के साथ लालबाबू राम, पे०-विन्देश्वर राम, सा०-चाँदपुरा, थाना-बलिगाँव.. जिला-वैशाली के द्वारा दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया था।उक्त घटित घटना के संदर्भ में बलिगाँव थाना कांड सं0-66/25 धारा-126 (2)/115(2)/64 बी०एन०एस० एवं 04/06 पोक्सो एक्ट दर्ज की गई थी। वैशाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त लालबाबू राम को महज 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है।