परसौनिया में होगी 12 मई से 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ ।
परसौनिया में होगी 12 मई से 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ( वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के परसौनिया ग्राम के धर्मप्रेमियों एवं प्रबुद्धजनों की बैठक मंदिर परिसर परिसर में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से दिनांक 12, 13 एवं 14 मई को मंडी परिसर में 21 कुंडीय गायत्री यज्ञ कराने पर सहमति बनी। सभा की अध्यक्षता करते हुए बालेंद्र सिंह ने कहा कि सभी ग्रामवासी मिलकर गायत्री यज्ञ को सफल बनाएंगे। ग्रामीण प्रबुद्ध एवं समिति के सचिव अखिलेश कुमार सुमन ने यज्ञ के जलभरी एवं कलश यात्रा 12 मई को सुबह 6 बजे के कार्यक्रम को कन्हौली मंदिर से करने पर विचार दिया। कलश यात्रा में 1051 कलशधारी महिलाएं भाग लेंगे, ऐसा संकल्प लिया गया। सभा में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य दिनेश राय ने यज्ञ के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताएं कि प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से योग, सुबह 6:30 से हवन पूजन, दोपहर 2:00 बजे से विद्यार्थी गोष्ठी एवं किसान गोष्ठी, संध्या 6:30 बजे से संगीतमय प्रवचन का कार्यक्रम होगा ।14 मई को संध्या पांच बजे से दीप यज्ञ के साथ गायत्री यज्ञ की समाप्ति होगी। यज्ञ में आचार्य धर्मेंद्र जी एवं सच्चिदानंद सिंह जी की गरिमामयी उपस्थित रहेगी। सभा में पूर्व सचिव डॉ विश्वनाथ कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पूर्व में हुए तीन बार के गायत्री यज्ञ की सफलता को देखते हुए इस बार और अधिक अच्छे तरीके से यज्ञ करवाने में सभी ग्रामीण जन सहयोग करेंगे ऐसी कामना है। सभा में अपना विचार रखते हुए सुरेश कुमार निराला, दिनेश राय, बालेश्वर सिंह, महेश सिंह एवं अनूठ कुमार ने यज्ञ की पूर्णता के लिए सामूहिक प्रयास एवं सहयोग पर बल दिए। सभा के द्वारा यज्ञ समिति के सदस्य डॉ अजय कुमार को मीडिया प्रभार, प्रिंटिंग, फ्लेक्स एवं अतिथि सम्मान की जिम्मेबारी सौंपी गई। सभा में रौनक कुमार, अरुण सिंह, नीरज कुमार एवं गांधीजी ने कलशधारी महिलाओं का रजिस्ट्रेशन एवं गांव भर में केसरिया झंडा लगाने का जिम्मा, प्रतिदिन प्रसाद वितरण एवं प्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाने पर अपनी सहमति दिए।
