May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी के बच्चों के बीच में किताब वितरण

मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी के बच्चों के बीच में किताब वितरण ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) वार्षिक परीक्षा संपन्न होने के बाद बच्चे नए कक्षा मैं चले गए ।उनके बीच नई कक्षा की किताब का वितरण होने से उनका अध्यापन का कार्य आरंभ हो गया ।बताते चले की प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अभिभावक गोष्ठी एवं किताब वितरण का कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी मध्य विद्यालय दक्षिणी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में बच्चों के बीच में किताब वितरण किया गया। किताब मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर जो चमक देखने को मिला ,वह खुशी का ठिकाना नहीं रहा ।नई किताब ,नई कक्षा और नई सोच के साथ बच्चे आगे बढ़ने के लिए अपने शिक्षकों के साथ संकल्पित दिखे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बिहार सरकार के आदेशानुसार नए कक्षा के विद्यार्थियों को उनकी पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई गई ताकि उनके पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान न हो सके ।सभी शिक्षक अपने समय अनुसार और विषय वार अध्यापन कार्य को संपन्न करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.