May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

12 मई को महनार में प्रशांत किशोर की विशाल जनसभा ,

12 मई को महनार में प्रशांत किशोर की विशाल जनसभा ,

तैयारी को लेकर बैठक संपन्न।

हाजीपुर (वैशाली) जन सुराज पार्टी के सूत्रधार, रणनीतिकार प्रशांत किशोर की विशाल जनसभा 12 मई को महनार में संपन्न होगी। इसके लिए जन सुराज पार्टी कार्यालय महनार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ठाकुर इंदु भूषण सिंह तथा संचालन जिला संगठन अध्यक्ष पप्पू सिंह ने की ।इस अवसर पर आगामी 12 मई को प्रशांत किशोर के महनार आगमन की तैयारी पर चर्चा की गई , सभी लोगों को जिम्मेदारियां सौंप गई । बताते चले कि पिछले महीने प्रशांत किशोर की सभा वैशाली जिले के महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में संपन्न हुई थी, जिसमें अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली थी। बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में प्रशांत किशोर का बिहार के विभिन्न जिलों में रैलियां देखने को मिल रही है। यहां पर लोगों की भारी भीड़ इस बात के संकेत दे रहे हैं इस बार बिहार में राजनीतिक बदलाव होकर रहेगा ।बैठक में जिला युवा अध्यक्ष राजकुमार सहनी, महुआ अनुमंडल जिला संगठन अध्यक्ष इंद्रजीत प्रधान, महंत अखिलेश्वर दास ,महुआ प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राघोपुर विधानसभा से संभावित उम्मीदवार नागेंद्र चौधरी ,जिला संरक्षक चंद्र देव सिंह, राम नारायण सिंह ,संगठन महासचिव विनोद कुमार सिंह ,इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार सिंह,हरिनंदन राय,राकेश यादव सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.