May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कांग्रेस ने आयोजित किया चौपाल, जातीय जनगणना राहुल गांधी की दूरदर्शी सोच,

कांग्रेस ने आयोजित किया चौपाल, जातीय जनगणना राहुल गांधी की दूरदर्शी सोच,

देसरी प्रखंड के मधौल खुर्द के दलित टोला में जनहित के समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव के अध्यक्षता एवं दयानंद पासवान के संचालन में चौपाल आयोजित किया गया।

इस चौपाल में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेते हुए अपनी जनसमस्याओं से मौजूद कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया। इस चौपाल में मुख्य रूप से पहुंच पथ निर्माण कराने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समुचित रूप से प्राप्त नहीं होने, शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार की समस्या पर मुख्य रूप से छाया रहा।

चौपाल को संबोधित करते हुए प्रभारी जेपी दयाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार होने के कारण आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण लगातार बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है।

मौके पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि रंजीत पंडित ने राहुल गांधी को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने संसद से सड़क तक बार बार जाति जनगणना कराने की मांग उठाई, जिसे केंद्र सरकार ने करने का फैसला लिया है, लेकिन दलित शोषित उपेक्षित लोगों को इनका शत प्रतिशत भागीदारी दिलाने तक संघर्ष करते रहने की बातें उन्होंने चौपाल में मौजूद लोगों से किया।

इस चौपाल में कांग्रेस पार्टी की ओर से शंभू दास, उत्तम कुमार ठाकुर, सुबोध पासवान, सोहन कुमार, आकाश कुमार, अर्जुन मांझी, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार सहनी, सुरेश पासवान, उमेश पासवान, सचिन कुमार, संजय कुमार, उत्तम कुमार राय, कलावती देवी, अमित पासवान, रणविजय कुमार, विंदेश्वर पासवान, मनीष कुमार, नेवालाल पासवान, शमशेर राय के अलावे अनेकों लोग मौजूद थे।
संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी प्रखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.